Showing posts with label धर्म एवं जन जागरण को समर्पित -युवा क्रांतिदल. Show all posts
Showing posts with label धर्म एवं जन जागरण को समर्पित -युवा क्रांतिदल. Show all posts

Thursday, November 1, 2007

धर्म एवं जन जागरण को समर्पित -युवा क्रांतिदल

देश के युवाओं का परम सोभाग्य है कि पहली बार कोई धार्मिक संस्था इन्हें दिशा देने के लिए आगे आई है। परम पूज्य सदगुरु श्री सुधांशुजी महाराज ने विश्व जाग्रति मिशन के अन्तर्गत युवा क्रांति दल का गठन कर एक और जहाँ युवाओं को सफलता के गगन चुम्बी शिखरों को छू लेने की म्हात्वाकान्काक्षाको पंख देकर उड़ने के लिए खुला आकाश दिया है, वहीं दूसरी और युवाओं का आवाहन कर उन्हें अपने राष्ट्र और समाज की वर्तमान स्थिति पर एक बार रुककर सोचने को मजबूर कर दिया है! हमारा आज ही देश के आने वाले कल का निर्धारण करेगा, तो क्यों न हम आज ही देख लें ही हम जिस राह पर चल रहे हैं उसका लक्ष्य क्या होगा? युवा क्रांतिदल युवाओं में धर्म और विज्ञान का संगम करके सामाजिक बुराइयों व रूध्वादी विचारधारा को तोड़कर उनमें नई सोच पैदा करेगा, साथ ही युवाओं को नैतिक शिक्षा देकर उनमें संस्कार का अंकुरण करेगा। युवाओं में अपने माता-पिता व बडे बुजुर्गों के अति सम्मान की भावना जाग्रत कर उनके परिवार में आनन्द का वातावरण निर्मित करेगा और प्राकृतिक आपदाओं जैसे, बाढ़, भूकंप, इत्यादी में घायलों एवं पीडितों के सहयोग हेतु वारदस्त जगह पर पहुंच कर सेवा कार्य में सहयोग देगा। अत: एसे सभी युवा भाई बहनों द्वारा देश, धर्म एवं समाज को नए आयाम देना चाहते है।

युवा क्रांति डाक की सदसय्ता नि:शुल्क है।


विशेष जानकारी हेतु संपर्क करें,

युवा क्रांति दल आनान्दधाम आक्ष्रम
नाग्लोई नजफगढ़ रोड, बक्करवाला मार्ग, नई दिल्ली

धर्मदूत जून २००७